छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वाधान में भव्य शपथ समारोह, दीपावली मिलन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन 2025 संपन्न........मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे मुख्य अतिथि.......

Views
Yuvraj Yadav-09977508311
रायपुर। 26 अक्टूबर दिन रविवार को राजधानी रायपुर के दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के मंचीय कार्यकम में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का जोरदार स्वागत हुआ।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण, संभाग पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी गण, राज पदाधिकारी गण,ब्लॉक पदाधिकारी गण, परिक्षेत्र पदाधिकारी गण, सोसाइटी पदाधिकारी गण, महंत दीवान जी, अधिकारी कर्मचारी गण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक वरिष्ठ गण,आमीन माता, युवा साथी, मीडिया के साथी , पुलिस प्रशासन, आप सबका भरपूर सहयोग मिला जिसके चलते आज का कार्यक्रम सफल रहा,जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी ने सभी आत्मीयजनों का आभार प्रकट करते हुए साधुवाद ज्ञापित किये।