छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से किये सौजन्य मुलाकात.....

Views
Yuvraj Yadav-9977508311
     कसडोल। 26 सितम्बर दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी के नेतृत्व में अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ विष्णुदेव साय , मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किए।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के निवेदन को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के रायपुर में 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान किए।
     दिए गए सहमति के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम 26अक्टूबर को रायपुर में सम्पन्न होगा।
     मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात में मुख्य रूप से महासचिव - नान्ही दास,उपाध्यक्ष- कृष्णा दास,महिला उपाध्यक्ष- वेद मति,युवाउपाध्यक्ष- पवन दास, कोषाध्यक्ष - गोपाल दास पड़वार, सचिव- गोरे दास, सह सचिव - पुरुषोत्तम दास, सह सचिव - मनीषा दास, घनश्याम दास,मनोहर दास,रवि रघुवेंद्र नाथ,मोती दास ,प्रशांत दास,श्रवण दास,भरत दास, शम्भु दास,पुरुषोत्तम दास,मनोज दास,राहुल,विकाश,शिव,विजय आदि सामाजिक पदाधिकारी सहित मित्रगण उपस्थित रहे।