नगर में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा.......तिरंगा यात्रा की सफलता पर मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी ने जताया आभार......

Views
Yuvraj Yadav-9977508311
कसडोल।केंद्र सरकार के निर्देश एवं राज्य सरकार के आह्वान पर  हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी की अगुवाई में 13 अगस्त को भाजपा कार्यालय से नगर भवन तक बाइक रैली फिर नगर भवन से पूरे कसडोल नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे नगर में यात्रा को देख नगर वासी भावुक नजर आए एवं फूल वर्षा कर सम्मान दिए।
       इस तिरंगा यात्रा मे पार्टी कार्यकर्ता,सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी, सामाजिक संगठन एवं नगर वासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाए।इस अपार सफलता के लिए मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।