उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत
समर्थन मूल्य पर जिले में धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका
शुक्ला ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत
निरीक्षण करने के निर्देश दियेथे। जिसके परिपालन में एसडीएम अंतागढ़, चारामा
और, पखांजूर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक
निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया एवं धान उठाव के लिए मिलर्सों को
आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
विकासखण्ड चारामा एसडीएम राकेश गोलछा द्वारा 24 उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 16632 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए 22036 हेक्टेयर का पंजीयन कराया गया है। अब तक 15828 किसानों द्वारा 19840 हेक्टेयर का 734082 क्विंटल धान विक्रय किया गया है।
पखांजूर अनुविभाग के एसडीएम श्री मनीष साहू ने शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र मदले, बड़गांव और पीव्ही-99 का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया। धान खरीदी केन्द्र मदले में 473 किसानों के द्वारा 23893.60 क्विंटल धान विक्रय किया गया है। जिसमें से धान बेचने के पश्चात 83 किसानों ने 82.40 हेक्टेयर रकबा समर्पण किये जाने की जानकारी दी गई। खरीदी केन्द्र बड़गांव में 481 किसानों से 27010.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और धान खरीदी केन्द्र पीव्ही-99 में 694 किसानों के द्वारा 34069.60 कि्ंवटल धान की विक्रय करने की जानकारी मिली है। 17 किसानों के द्वारा 0.140 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। खरीदी केन्द्रों में सरकार के गाईड लाइन अनुसार धान की खरीदी की जा रही है।
AD 02
AD 01
Subscribe Us
Most viewed
बीजेपी सरकार में गिरौदपुरी धाम अंतर्गत स्थित जैतखाम भी सुरक्षित नहीं :विधायक संदीप साहू
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में श्रमिकों के पंजीयन को लेकर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब
बिजली संकट पर गरजीं विधायक कविता प्राण लहरें, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप.......अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनता, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज.......बिलाईगढ़ में बिजली संकट पर गरजीं विधायक कविता प्राण लहरें, विधानसभा में सरकार को घेरा.........
Weather
विज्ञापन 4
Follow us